भोपाल। सोमवार सुबह भोपाल में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भोपाल में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 54 पर जा पहुंची हैं। गौरतलब है कि रविवार देर रात जारी रिपोर्ट में भी भोपाल में कोरोना के 23 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज सुबह प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमण से 5 नए मरीज मिले थे। उसके बाद सैम्पलों की जांच में 9 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। आज 14 संक्रमित व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारी या उनके परिवार के सदस्य है।
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए शहर में सोमवार से सख्त लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है। मेडिकल स्टोर्स, गैस एजेंसी, दूध पॉर्लर और करीब आधे पेट्रोल पंप के अलावा सब कुछ बंद रहेगा। शहर के 23 इलाकों को कंटेनमेंट किया गया है। जो भी इन इलाकों में घूमता हुआ नजर आएगा, उन्हें सीधे गिरफ्तार किया जाएगा।
