भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना लगातार बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 1694 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 735747 हो गई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16115 हो गई है।
इसके अलावा रविवार को प्रदेश में 29 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 1572 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। इस बीच राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 1238 मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौट गए। प्रदेश में अब तक 55887 मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं।
रविवार को प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इंदौर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 276, राजधानी भोपाल में 197, ग्वालियर में 134 और जबलपुर में 196 नए मामले सामने आए हैं।
इनके अलावा खरगोन में 76, धार में 49, रतलाम में 43, झाबुआ-शिवपुरी में 42-42, विदिशा में 35, नरसिंहपुर-अलीराजपुर में 33-33 और बड़वानी में 32 नए मामले सामने आए हैं।
