May 19, 2026

मंगलवार को इंदौर में सामने आए 17 नए कोरोना पॉजिटिव मामले

इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को इंदौर में 17 नए केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। इंदौर से भोपाल भेजे 40 सैंपल में से 17 में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ इंदौर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई हैं।

दरअसल इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में बड़ी संख्या में कोरोना की जांच के लिए सैंपल पहुंच रहे हैं। ऐसे में रविवार को इंदौर से 40 सैंपल भोपाल एम्स भेजे गए थे। मंगलवार को जांच के बाद एम्स ने रिपोर्ट भेजी है। सीएमएचओ ने बताया कि जांच में 17 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। हालांकि फ़िलहाल पूरी डिलेट नहीं आई है।

इंदौर में 17 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई हैं। वहीँ उज्जैन में अब तक 5, जबलपुर में 8, भोपाल में 3, ग्वालियर में 2, शिवपुरी में 2 केस सामने आए है। वहीं, प्रदेश में यह संक्रमितों की संख्या 64 हो गई है।

इससे पहले इंदौर में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मौत हुई है। सोमवार देर रात इंदौर के एमआरटीबी अस्पताल में 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीँ सुबह कोरोना वायरस से एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri