May 17, 2026

मशहूर शायर राहत इंदौरी सहित इंदौर में मिले 176 नए कोरोना मरीज

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। सोमवार को इंदौर में 176 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए संक्रमित मरीजों की सूचि में मशहूर शायर राहत इंदौरी का नाम भी हैं। राहत इंदौरी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत इंदौरी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

राहत इंदौरी ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँ एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।’ वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि, ‘प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।‘

बता दे कि सोमवार को इंदौर में 2885 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से 176 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8900 हो गई है। इनमें से 6001 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 336 की मौत हो चुकी है। 2563 मरीजों का अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri