May 17, 2026

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ

भोपाल। आख़िरकार लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। गुरुवार को 28 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से 20 लोगों ने कैबिनेट और 8 लोगों ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई।

जिन नए मंत्रियों ने शपथ ली हैं, उनके नाम ‪गोपाल भार्गव, ‪विजय शाह, ‪जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, ऐदल सिंह कंसाना, बृजेन्द्र सिंह, ‪विश्वाश सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओपी सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह, भारत सिंह कुशवाह, इंद्र सिंह, रामखिलावन पटेल, राम किशोर, बृजेन्द्र यादव, गिरराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया है।

नए मंत्रियों में 16 मंत्री भाजपा के हैं जबकि 9 मंत्री सिंधिया खेमे के हैं, वहीं तीन मंत्री ऐसे हैं जो कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। शपथ ग्रहण के बाद अब शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए 22 पूर्व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर बैठक करेंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri