इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस से दूसरी मौत हो गई हैं। गुरुवार को 35 साल के एक युवक की मौत हो गई है। देश में इतनी कम उम्र में मौत होने का यह पहला मामला है। इससे पहले बुधवार को उज्जैन निवासी 65 साल की एक महिला की मौत इंदौर के एमवाय अस्पताल में हुई थी।
कोरोना वायरस के कारण युवा वर्ग के लोगों की मौत के मामले कम ही देखने को मिल रहे हैं। इंदौर में जिस युवक की मौत हुई वह महज 35 साल का बताया जा रहा है। जांच में उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। कोरोना की पुष्टी होने के बाद युवक का इलाज इंदौर एमवाय में चल रहा था। अस्पताल के सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया ने युवक की मौत की पुष्टि की है। इससे पहले पटना में भी एक युवक की मौत हुई थी जिसकी उम्र 38 साल की थी।
