शहडोल। शहडोल जिला अस्पताल में छह बच्चों की मौत हो गई है। इस मामले प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया है। कमलनाथ ने स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट को इस मामले को देखने को कहा है।
मुख्यमंत्री के आदेश पर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली और बच्चों की मौत की तुरंत जांच के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कलेक्टर और CMHO को कर्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वहीँ दूसरी तरफ बच्चों की मौत की सूचना मिलने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल शहडोल जिला अस्पताल पहुंचे। यहाँ उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। कमलेश्वर पटेल ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कलेक्टर को घटना के जांच के निर्देश दिए है।
