भोपाल। प्रदेश की शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश के आठ हजार कैदियों को बेल-पैरोल पर छोड़ने का निर्णय लिया है। इनमें विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं। यह पैरोल 45 से 60 दिनों का होगा। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
दरअसल कोरोना वायरस को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस को बढ़ावा देने के लिए सरकार आठ हजार कैदियों को बेल-पैरोल पर रिहा करेगी। इनमें पांच हजार कैदियों को 60 दिन के पैरोल पर रिहा किया जाएगा। जबकि 3 हज़ार विचाराधीन कैदी 45 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किये जायेंगे।
