May 17, 2026

नदी पार करते समय पैर फिसलने से बहा 15 वर्षीय बालक

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक 15 वर्षीय बालक नदी पार करते समय नदी में गिर गया। नदी का बहाव तेज होने के कारण बालक नदी में बह गया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी होमगार्ड के गोताखोरों के साथ पहुंचें लेकिन अब तक बच्चे का सुराग नहीं लग पाया है।

बता दे कि मामला राजगढ़ जिले के सुठालिया के समीपस्थ घोघरा घाट रपटे का है। नजदीकी ग्राम टोड़ी का रहने वाला 15 वर्षीय रामस्वरूप पिता नन्नू लाल लोधी पार्वती नदी में बह गया। दरअसल रामस्वरूप अपने परिवार के लोगों के साथ गुना जिले के ग्राम महुआखेड़ा में अपनी बुआ की लड़की के यहां भंडारे के कार्यक्रम में गया था। बाइक से वापस लौटते समय नदी पर पानी होने के कारण वह पैदल नदी पार कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पार्वती नदी में बह गया।

नदी का पानी तेज होने के कारण वह पानी में बह गया। इस दौरान उसके साथियों ने उसे बचाने के लिए आसपास के लोगों को आवाज लगाई, लेकिन तब तक वह नदी के तेज बहाव के कारण बह गया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिस पर थाना प्रभारी होमगार्ड के गोताखोरों के साथ पहुंचें। गोताखोरों ने नदी में बच्चे को खोजने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे का भी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri