May 17, 2026

कृषि मंत्री कमल पटेल ने आदिवासियों के हित में लिया बड़ा फैसला

हरदा। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा के आदिवासियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आदिवासियों की जमीन पर आवंटित किए गए पट्टों को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदिवासियों को भूमि का पट्टा दिए जाने के लिए कहा है।

दरअसल गुरुवार को हरदा जिले के आदिवासियों को कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाकात की थी। आदिवासियों ने कृषि मंत्री को बताया था कि जिस जमीन पर आदिवासी तीन पीढ़ियों से रह रहे हैं, उसके पट्टे चालीस साल पहले किसी और के नाम आवंटित कर दिए गए थे। हालांकि उस जमीन पर आज पर आदिवासियों का ही कब्जा है, लेकिन पट्टे नहीं होने के कारण राजस्व के मामलों में परेशानी हो रही है।

ऐसे में कृषि मंत्री कमल पटेल ने आदिवासियों की परेशानी दूर करते हुए हरदा के अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदिवासियों की कब्जे वाली भूमि पर पट्टा जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri