May 17, 2026

बैतूल में हुई अनोखी शादी, एक ही मंडप में दूल्हे ने दो दुल्हन के साथ लिए सात फेरे

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में हुई एक शादी में अनोखा नजारा देखने को मिला। इस अनोखी शादी में दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में शादी की। दूल्हे ने एक साथ दोनों दुल्हन के साथ शादी की सारी रस्में निभाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार केरिया गांव के आदिवासी युवक संदीप उईके ने होशंगाबाद जिले की एक युवती एवं घोड़ाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक अन्य युवती से एक साथ शादी की है। शादी में दूल्हे और दोनों दुल्हनों के परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोग भी शामिल हुए। यह पहला मौका है जब एक ही मंडप में दूल्हे ने दो दुल्हनों से शादी की।

बताया जा रहा है कि युवक भोपाल में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसकी दोस्ती होशंगाबाद में रहने वाली युवती से हो गई। इस बीच युवक के घरवालों ने उसकी शादी कोयलारी गांव युवती से तय कर दी। ऐसे में युवक की शादी किससे होगी, इसको लेकर विवाद होने लगा।

विवाद को दूर करने के लिए तीनों परिवारों एवं समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि अगर दोनों युवती राजी हो तो दोनों की शादी युवक से करा दी जाए। इस दोनों युवतियों ने हामी भर दी। इसके बाद युवक ने दोनों युवतियों से एक ही मंडप में शादी की।

वहीं मामला सामने आने के बाद घोडाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने कहा है कि हमने ऐसी किसी शादी की परमिशन नहीं दी है। बिना परमिशन शादी हुई है, पटवारी को भेजकर मामले की जांच करा रहे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri