इंदौर। शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान शिवराज सरकार में मंत्री और सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट की जुबान फिसल गई। विकास दुबे के एनकाउंटर पर जवाब देते हुए तुलसी सिलावट ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को समाज के कलंक बता दिया। अब कांग्रेस नेता तुलसी सिलावट का वीडियो शेयर करके तंज कस रहे हैं।
दरअसल मंत्री तुलसी सिलावट से पत्रकारों ने विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर सवाल पूछे थे। जिसके जवाब में तुलसी सिलावट कहा कि, ‘देश के प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसे लोग समाज के लिए कलंक है। सरकार की जिम्मेदारी हैं कि ऐसे लोगों के साथ क्या करना है।
दरअसल तुलसी सिलावट, विकास दुबे को समाज के कलंक बताना चाह रहे थे। लेकिन गलती से प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को समाज के लिए कलंक कह बैठे।
