May 17, 2026

ग्वालियर-चंबल अंचल में भयावह रूप ले रहा कोरोना, शुक्रवार को 200 से ज्यादा मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामलों में इजाफा होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 16657 पर पहुँच गई हैं। साथ ही प्रदेश में अब तक 638 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय प्रदेश में 3538 सक्रिय मरीज है।

शुक्रवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 66 नए मामले सामने आए हैं। इससे भोपाल में संक्रमण के मामलों की संख्या 3677 हो गई है। इनमें से 2390 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। भोपाल में अब तक 115 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से तेजी आ रही है। शुक्रवार को यहां 1759 सैंपल की जाँच की गई, जिनमें से 89 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 5176 हो गई है जबकि तीन लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 261 पर पहुँच गया है।

ग्वालियर-चंबल अंचल में कोरोना भयावह रूप लेता जा रहा है। यहां शुक्रवार को कोरोना के 215 नए मामले सामने आए हैं। अंचल में एक हफ्ते में दूसरी बार कोरोना के 200 से ज्यादा मामला सामने आए हैं। इनमें से मुरैना में कोरोना के 102 मामले, ग्वालियर में 62 मामले, शिवपुरी में 33 मामले, भिंड में 15 मामले, श्योपुर में 2 मामले और दतिया में 1 मामला सामने आया है।

मालवा-निमाड़ में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को शाजापुर में कोरोना के 12, रतलाम में 10, खरगोन में 8, खंडवा-नीमच में 7-7, देवास में 6, उज्जैन में 4 और धार में 3 नए मामले सामने आए हैं। उज्जैन में अब तक कोरोना संक्रमण के 210 नए मामले सामने आए हैं, इनमें से 159 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देवास में अब तक 250 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 207 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनके अलावा नीमच में अब तक 494 जबकि धार में 193 मामले सामने आ चुके हैं।

महाकोशल-विंध्य में शुक्रवार को कोरोना के 39 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से जबलपुर में 20, उमरिया में 13, कटनी और सिवनी में 2-2 जबकि मंडला व दमोह में 1-1 नया मामला सामने आया है। जबलपुर में अब तक कोरोना के 518 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 389 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri