भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सफेदपोशों अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। बैठक में मुख्यमंत्री ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि बेटियों के विरुद्ध अपराध करने वाले पूरी मानवता के दुश्मन है और मैं उन्हें नहीं छोडूंगा।
बता दे कि मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव ग्रह एसएन मिश्रा के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदतन अपराधियों, माफियाओं, अतिक्रमणकारियों, अवैध शराब का कारोबार करने वालों, चिटफंड धोखेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजधानी भोपाल में नाबालिग बेटियों के साथ हुए यौन शोषण के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध करने वाला जघन्य अपराधी है, जहां कहीं भी हो, उसे ढूंढकर कार्रवाई की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मामले में आरोपी प्यारे मियां की पत्रकार के रूप में दी गई अधिमान्यता तुरंत निरस्त कर दी गई है। साथ ही आरोपी को आवंटित किया गया सरकारी आवास भी वापस लिया जाएगा।
