May 17, 2026

मंगलवार को मालवा-निमाड़ में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में 798 नए मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 798 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों की 19 हजार से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा 10 लोगों की मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 673 हो गई है।

राजधानी भोपाल में संक्रमण की रफ़्तार तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को यहां 97 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले शनिवार को 99 और रविवार को 102 नए मामले सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि मंगलवार को 21 मरीज कोरोना से ठीक होने के बाद अपने घर लौट गए।

इंदौर में मंगलवार को एक बार फिर संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को यहां 3158 सैंपल की जाँच की गई, जिनमें से 93 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 5496 पर पहुँच गया है। इनमें से 4074 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 1144 पर पहुँच गई है।

मंगलवार को मालवा-निमाड़ में कोरोना विस्फोट हुआ। मंगलवार को मंदसौर में 31 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 87 हो गई है। शाजापुर में एक दिन में सर्वाधिक 28 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 170 हो गई है। खरगोन में 23 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 409 जबकि खंडवा में 25 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 454 हो गई है। इनके अलावा बड़वानी में 17, देवास और धार में 14-14, उज्जैन में 12, रतलाम में 6 और नीमच में एक नया कोरोना का मामला सामने आया है। धार में विधायक नीना वर्मा भी संक्रमित पाई गई है।

ग्वालियर में मंगलवार को कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1244 हो गई है। वहीं ग्वालियर में मंगलवार को 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके अलावा मुरैना में 68, दतिया में 24, भिंड में 19, श्योपुर में 13 और शिवपुरी में 4 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

महाकोशल-विंध्य में मंगलवार को कोरोना के 60 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 34 मरीज जबलपुर, 11 मरीज शहडोल, 7 मरीज कटनी, 3-3 मरीज मंडला और उमरिया व 1-1 मरीज बालाघाट, नरसिंहपुर और दमोह से सामने आए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri