May 17, 2026

राजगढ़ में नौकरानी ने परिवार को बेहोश कर एक करोड़ की चोरी की

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पेट्रोल पंप व्यापारी के घर पर एक करोड़ की चोरी होने का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाली युवती ने ही पूरे परिवार को बेहोशी की दवा खिलाकर वारदात को अंजाम दिया है। सुबह जब घर के लोगों को होश आया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल राजगढ़ जिले के पचोर में पेट्रोल पंप व्यापारी रोम गोयल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी दिल्ली रहती हैं, जहाँ उसने अपने बच्चे की देखभाल के लिए नेपाल से आई युवती को काम पर रखा था। जब बेटी पचोर आई तो वह नौकरानी को भी अपने साथ लाई थी।

नेपाली युवती ने जब घर में लाखों रुपए के गहने और नगद राशी तो उसने पूरे परिवार को बेहोशी की दवा मिला हुआ खाना खिला दिया। इसके बाद जब पूरा परिवार बेहोश हो गया तो नेपाली युवती घर में रखे लाखों रुपए के गहने और नगद राशी लेकर फरार हो गई।

सुबह जब घर का दूसरा नौकर आया तो देखा कि सभी बेहोश है, सामान बिखरा पड़ा है और गेट भी खुले हुए है। वहीं घर के मालिक का कहना है कि घर के सभी कमरों में रखे गहरे और नकदी गायब है। करीब एक करोड़ रुपए की चोरी हुई है। रात में नेपाली लड़की ने पूरे परिवार को बाजरे की खिचड़ी बनाकर खिलाई थी, लेकिन उसने खिचड़ी नहीं खाई थी। ऐसे में शक है कि उसी ने खिचड़ी में बेहोशी के दवाई मिलाई होगी।फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri