खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में सोमवार को एक बाइक सवार युवक नाले के पानी में फंस गया। युवक करीब एक घंटे तक नाले में फंसा रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
दरअसल युवक बाइक पर सवार होकर इंदौर से धामनगांव जा रहा था। इस दौरान युवक खंडवा जिले के पुनासा पुलिस चौकी क्षेत्र में खुटला-बड़नगर के बीच नाले पर फंस गया। युवक करीब एक घंटे तक नाले पर फंसा रहा। युवक को नाले पर फंसा देख ग्रामीणों ने एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
