भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 750 नए मामले सामने आए हैं जबकि 14 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इससे प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 900 पर पहुँच गया है। साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 34285 पर पहुँच गई है।
राजधानी भोपाल में पिछले 10 दिन से जारी लॉकडाउन मंगलवार सुबह खत्म हो गया है। हालांकि राजधानी को 10 दिन के लॉकडाउन के बाद भी फ़िलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को भोपाल में पूर्व विधायक सहित 108 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
वहीँ इंदौर में सोमवार को 89 नए मामले आए हैं। इससे इंदौर में संक्रमण के मामलों की संख्या 7735 हो गई है। साथ ही तीन लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 320 हो गई है।
मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ-साथ सक्रिय मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 2380 हो गई है, जबकि इंदौर में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2094 पर पहुँच गया है। इसके अलावा ग्वालियर में 662, जबलपुर में 512 और बड़वानी में 372 एक्टिव मरीज है।
