May 17, 2026

खरगोन की घटना को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई घटना को लेकर बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी ही सरकार की कार्यशौली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने खरगोन में हुई घटना को अनुचित करार देते हुए खरगोन पुलिस की तुलना बंगाल पुलिस से की। साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने शिवराज सरकार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को अपनी पुलिस को समझाइश देने के लिए भी कहा है।

खरगोन में हुई घटना को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है आज देश के लिए गौरव का दिन है। अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ। सारा देश खुशियाँ मना रहा है। ऐसे में खरगोन के सराफा बाजार में उत्सव और खुशियाँ मनाते युवकों पर पुलिस कार्रवाई अनुचित है। खरगोन पुलिस बंगाल पुलिस जैसा आचरण क्यूँ कर रही है! नरोत्तम मिश्र अपनी पुलिस को समझाइश दीजिए।’

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद खरगोन के सराफा बाजार में आतिशबाजी करके खुशियां मनाई जा रही थीं। इस दौरान पुलिस और आतिशबाजी कर रहे लोगों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद पुलिसकर्मी कुछ लोगों को अपने साथ वाहन में बैठाकर ले गए। इससे व्यापारी गुस्सा हो गए और दुकानें बंद कर विरोध जताया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri