May 17, 2026

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 830 नए मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 830 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 36 हजार 714 हो गई है। हालाँकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 838 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इस बीच 17 लोगों की मौत के कारण प्रदेश में मरने वालों की संख्या 946 हो गई है।

राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में 150 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इससे भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7500 के पार पहुँच गया है। वहीँ इंदौर में पिछले 24 घंटे में 157 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इससे इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 8000 के पार पहुँच गया है। जुलाई में महीने में भोपाल में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। जून महीने में भोपाल और इंदौर के बीच संक्रमितों की संख्या में 2000 का अंतर था, जो अब घटकर 500 से कम हो गया है।

इनके अलावा पिछले 24 घंटों में ग्वालियर 89, जबलपुर में 77, उज्जैन में 13, खरगौन में 28, बड़वानी में 27, भिंड में 17, धार में 19 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस बीच छतरपुर से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहाँ कोरोना से संक्रमित हुए 2 माह के बच्चे ने कोरोना से जंग जीत ली है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri