एक्सपोज़ टुडे, जबलपुर। प्रदेश में उपचुनाव से पहले सियासी घमासान शुरू हो गया है। क़रीब पंद्रह माह चली कांग्रेस सरकार को गिराने और विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त के बाद बीजेपी की सरकार बनी है। जबलपुर से कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने विधानसभा से इस्तीफा देने वाले विधायकों को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की पिटीशन (WP – 682/2020) लगाई थी। उनकी रिट पिटीशन पर सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं विधानसभा के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी किया है।
उक्त पिटीशन 17 अगस्त 2020 को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एएस बोप्पना एवं जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की खंडपीठ में हुई एवं इसकी अगली तारीख दिनांक 21 सितम्बर निर्धारित की गयी है।
