भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ को पार कर एमपी की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, देवास, कटनी, छिंदवाड़ा, मंडला, बलाघाट, पन्ना, सागर, दमोह जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रीवा, सतना, अनुपपूर, उमरिया, डिंडोरी, छतरपुर, टीकमगढ़, भोपाल, राजगढ़, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में भारी वर्ष का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर जबकि ग्वालियर व चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश हुई है।
