देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में नाला पार करते समय 2 युवक नाले में बह गए। युवक मारुति कार में सवार थे। फ़िलहाल प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँच गया है और युवकों की तलाश की जा रही है।
बता दे कि घटना देवास जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहार पिपलिया रोड पर ग्राम चंदाना के पास की है। यहां मारुति कार में सवार नाले पर बाढ़ का पानी होने के बावजूद उसे पार करने की कोशिश में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। फ़िलहाल युवकों की तलाश की जा रही है।
