May 16, 2026

कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा गले में डाल सिंधिया पहुँचे बीजेपी के कार्यक्रम में

डॉ हिमांशु जोशी, ग्वालियर। ग्वालियर में भाजपा का तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह आज से शुरू हुआ। ज्योतिराआदित्य सिंधिया कार्यक्रम में कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा गले में डाल कर पहुँच गए। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करने भी वे इसी दुपट्टे में मौजूद रहे। सिंधिया के फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इस फ़ोटो पर तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

ग्वालियर के कार्यक्रम में सिंधिया का फ़ोटो देख कर लोग कहने से नहीं चूक रहे दिल से कांग्रेसी मन से भाजपाई हो गए सिंधिया । सिंधिया ने मंच पर भी कांग्रेस को याद कर कोसते हुए कहा 15 माह में प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ।

भाजपा के इस सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्यसभा सांसाद ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता ग्वालियर में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।

घोर विरोधी एक मंच पर
सिंधिया के एक समय सारे घोर विरोधी एक मंच पर मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जयभान सिंह पवैया, प्रभात झा मौजूद थे।

दावा 3 दिन सदस्यता अभियान में कई थामेंगे दामन
भाजपा का दावा है कि इस अभियान में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में भाजपा में शामिल होंगे।इसमें सिंधिया समर्थकों के अलावा बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri