राजगढ। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में दो युवकों को शर्त लगाकर उफनती नदी में कूदना भारी पड़ गया। दोनों युवक उफनती नदी में बह गए। एक युवक करीब एक किलोमीटर दूर जाकर नदी से बाहर निकल आया जबकि एक युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
दरअसल दोनों युवकों के बीच उफनती नदी में कूदने की शर्त लगी थी। जोश में आकर दोनों ने युवकों ने बिना सोचे-समझे उफनती नदी में छलांग लगा दी। नदी में छलांग लगाने के बाद दोनों युवक नदी के तेज बहाव के साथ बहते चले गए।
