देवास। देवास जिले में पानी के तेज बहाव में कार सहित बहे जीजा-साले के शव बरामद कर लिए गए हैं। रविवार सुबह घटना स्थल 400 मीटर दूर दोनों के शव मिले। पुलिस ने कर सहित दोनों के शव को बाहर निकाल लिया है।
दरअसल शनिवार दोपहर को ओमप्रकाश कुमावत और उनका साला योगेश पटेलकार कार से लोहारी गांव जा रहे थे। इस दौरान चंदाना पर सड़क से नाले का पानी तेज गति से बह रहा था। बावजूद इसके जीजा-साले कार नहीं रोकी और सड़क पार करने की कोशिश की। लेकिन बहाव तेज होने से कार तेजी से बहती गई और आगे जाकर डूब गई। इस दौरान जीजा-साले ने गाड़ी का कांच तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन वह सफल नहीं हुए।
शनिवार को काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह जब नाले का पानी उतरा तो घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर कार दिखाई दी। इसके बाद पुलिस परिजन के साथ मौके पर पहुंची और कार से दोनों को बाहर निकाला।
