June 11, 2026
Screenshot

महिला एसीपी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में बहस।

Xpose Today News
इंदौर के हीरानगर में शनिवार रात एसीपी की सरकारी गाडी बरात के कारण ट्रेफ़िक में फँस गई। बारात बजरंग दल से जुड़े किसी व्यक्ति के परिवार की थी। बरात के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। एसीपी ऑफिस निकली तो उनकी गाड़ी भी जाम में फँस गई।एसीपी की गाड़ी को रास्ता नहीं देने पर वह बिफर गईं। टीआई मौके पर पहुंचे और मामले को शांत किया।

पुलिस के मामला गौरी नगर के पास एक्सिस बैंक के पास का है। यहां बजरंग दल के जिला संयोजक जयेश मौर्य की बारात निकल रही थी। इस दौरान व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए बाउंसर भी लगाए गए थे। तभी वहां से महिला एसीपी रूबिना मिजवानी अपनी जीप से गुजर रही थीं।

सड़क पर जाम की स्थिति होने के चलते महिला एसीपी गुस्सा हो गईं। उन्होंने कुछ युवकों को धक्का दे दिया। इस दौरान कुछ हिंदूवादियों ने महिला एसीपी से कह दिया कि वह पाकिस्तान जाकर बारात निकालें। महिला एसीपी का कहना था कि बारात के चलते सड़क पर जाम लग रहा है। उन्होंने यहां करीब आधे घंटे तक बारात को नहीं निकलने दिया।”
“जानकारी मिलने के बाद टीआई सुशील पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को समझाया और बारात को मौके से रवाना किया।”

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri