Xpose Today
इंदौर में 3 साल की बच्ची से स्कूल टीचर ने अभद्रता की और उसे शारीरिक नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं उसे धमकी भी दी। बच्ची के व्यवहार में परिवर्तन और उसकी उदासी देख पिता ने वॉइस रिकॉर्डिंर की मदद से टीचर का स्टिंग ऑपरेशन कर दिया और मामले का खुलासा हो गया। पिता बच्ची के स्कूल बैग में वॉइस रिकॉर्डर रख कर स्कूल भेज दिया। टीचर की सारी रिकॉर्डिंग हो गई। रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ली।
मामला विजय नगर स्थित फर्स्टक्राई इंटेलिटाट्स प्री-स्कूल का है। बच्ची यहां नर्सरी में पढ़ती है।” पुलिस के मुताबिक़ बच्ची का व्यवहार कुछ दिनों से डरा हुआ था ऐसा परिजनों का कहना था बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसे स्कूल में बहुत बुरा लगता है। मैडम ने उसे चिमटी काटी।
इसके अगले दिन बच्ची के पिता ने बेटी के लिए वॉइस रिकॉर्डर खरीदा और उसे बच्ची के बैग में रखकर स्कूल भेज दिया।”
रात में पिता ने रिकॉर्डिंग सुनी। इसमें उनकी बेटी को टीचर प्रांजली अपशब्द कहते हुए और मारने-पीटने की बात कह रही थी। बच्ची पिटाई से बचने के लिए गिड़गिड़ा भी रही थी। टीचर ने उसके माता-पिता को भी अपशब्द कहे। पूरे घटनाक्रम की वॉइस रिकॉर्डिंग हो गई।”
बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने शिकायत में बताया कि वे 8 अगस्त को बेटी को लेने स्कूल गए थे। वह उदास दिख रही थी। बातचीत में उसने बताया कि मैम उसे गंदा कहती हैं।बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसे स्कूल में बहुत बुरा लगता है। मैडम ने उसे चिमटी काटी।
स्कूल नहीं दे रहा घटना के सीसीटीवी फुटेज
रिकॉर्डिंग सुनने के बाद पिता बेटी को लेकर स्कूल पहुंचे। उस समय बच्ची ने स्कूल के अंदर जाने से इनकार कर दिया और काफी रोने लगी। इसके बाद रत्नेश ने स्कूल की प्रिंसिपल से बात की और सीसीटीवी फुटेज की मांग की।”
स्कूल प्रबंधन ने उन्हें फुटेज उपलब्ध नहीं कराए। मामले में पीड़ित परिवार ने अन्य रिश्तेदारों और वकील से बात की। इसके बाद विजयनगर पुलिस को रिकॉर्डिंग सौंपते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। जांच के बाद मंगलवार को विजयनगर पुलिस ने टीचर के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है।”
