ग्वालियर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगवानी के दौरान दंडवत होकर उनके पैर छुए।
दरअसल सोमवार सुबह सिंधिया ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी स्टेशन पर सिंधिया का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। स्वागत के दौरान उन्होंने सिंधिया के पैर छुए।
