मुरैना। लंबे समय से बीमार चल रहे मुरैना जिले की जौरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने भोपाल पहाड़िया स्थित कैंसर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बनवारी लाल शर्मा कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही मध्य प्रदेश कांग्रेस में शौक की लहर छा गई है। बनवारी लाल शर्मा को ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे का विधायक माना जाता था।
बनवारी लाल शर्मा के निधन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौक प्रकट किया है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा है कि, “जौरा विधायक बनवारी लाल शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”
