भोपाल। कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी मध्य प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी अध्यक्ष पद को लेकर ताल ठोक दी है। उन्होंने खुद को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में बताया।
दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर कुलस्ते ने कहा कि सब इस दौड़ में रहते है। मैं भी इस दौड़ में शामिल हूँ। वहीँ एनआरसी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ भले ही कुछ भी कहे लेकिन यह कानून राज्य से नहीं केंद्र से लागू हुआ है।
