खंडवा। रेलवे और खंडवा कोतवाली पुलिस ने गोआ एक्सप्रेस से चार सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से करीब डेढ़ किलो सोना बरामद किया है। सोने का तौल करने के लिए सुनार को बुलाया गया है। फ़िलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए चारों तस्कर सोने की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य है। पुलिस को इनके पास से सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं।
