May 16, 2026

हाथों में डमरू लेकर यातायात कर्मी सीखा रहा रूल्स

दमोह। जादूगरों को जादू दिखाते हुए तो हम सब ने देखा है। लेकिन एक यातायात कर्मी द्वारा जादू दिखाने का यह दिलचस्प नजारा है दमोह का। यहाँ यातायात कर्मी ने अपने हाथों में डमरू लेकर लोगों को जीने का जादू दिखाया।

दरअसल दमोह के स्थानीय जटाशंकर में मकर संक्रांति पर मेले का आयोजन किया गया था। यहाँ यातायात कर्मी दिनेश गोस्वामी ने डमरू बजाकर लोगों को जीने का जादू दिखाया। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों से अपील की कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए। शराब पीकर वाहन ना चलाए और बच्चों को वाहन ना चलाने दे। यातायात नियमों का पालन कर के अपना जीवन सुगम एवं दूसरो का जीवन सुरक्षित रखे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri