May 17, 2026

पूर्व मंत्री का बेटा जिला बदर

हरदा। हरदा से भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया गया है। सुदीप को पांच जिलों से जिला बदर किया गया है। हरदा कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है।

बता दे कि सुदीप पटेल पर जिले के विभिन्न थानों में 19 प्रकरण दर्ज हैं। वह खिरकिया जनपद पंचायत का उपाध्यक्ष भी है। कलेक्टर के आदेश में राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 बी के तहत सुदीप को हरदा सहित पड़ोसी जिले होशंगाबाद, खंडवा, देवास, सीहोर और बैतूल की सीमा से जिला बदर किया है।

कलेक्टर ने अपने आदेश में लिखा है कि सुदीप बिना न्यायालय की इजाज़त के इन पांच जिलो की सीमाओं में प्रवेश न करे। इसके अलावा वह जहाँ भी रहे, उस क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक को अपनी उपस्थिति की सूचना दे। बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा के विधायक के बेटे को जिला बदर किया गया है। इससे पहले भाजपा शासन के दौरान भी सुदीप को ज़िला बदर किया जा चुका है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri