इंदौर। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशासन ने तीन मंजिला अवैध मल्टी को विस्फोट कर जमींदोज कर दिया। इससे पहले प्रशासन संत नगर में पांच मंजिला ईमारत को गिरा चुका है।
दरअसल न्याय नगर में बनी दो अवैध मल्टियों को तोड़ने के लिए निगम ने पिछले माह नोटिस जारी किया था। शुक्रवार सुबह नगर निगम का अमला न्याय नगर पहुंचा और डायनामाइट लगाकर तीन मंजिला मल्टी को जमींदोज कर दिया। इसके अलावा अन्य मल्टी के आधे हिस्से को गिराने की कार्रवाई की जा रही है।
