भोपाल। मध्य प्रदेश के पश्चिमी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। इससे पश्चिम क्षेत्र के जिलों में तापमान तेजी से गिर गया है। शनिवार की सुबह कई शहरों में गलन जैसे ठंड पड़ रही है। राजधानी भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरा छाने से विजिविलटी घटी है। लोग सुबह वाहनों में लाइट जलाकर वाहन आते-जाते दिखे। मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिन तापमान बढ़ने के आसार नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश के उज्जैन और खरगोन में सबसे अधिक 6 डिग्री तापमान कम हुआ है। वहीँ राजधानी भोपाल और इंदौर में तापमान 5 डिग्री लुढ़क गया। भोपाल और इंदौर में शुक्रवार का दिन कोल्ड-डे रहा। नरसिंहपुर, दमोह, रीवा में बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है।
मौसम विज्ञानियों ने अभी 2-3 दिन तक ठंड के तेवर तीखे होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर भारत की तरफ से आने वाली हवाओं के कारण शुक्रवार से पश्चिमी मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। 21-22 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है।
