बड़वानी। पिछले 9 महीने से फरार चल रहे भाजपा नेता और हिस्ट्रीशीटर संजय यादव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डीआर तेनिवार ने संजय यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दे कि संजय यादव पर पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता संजय यादव के घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया था। पुलिस ने उसके घर से 13 पिस्टलए, 116 जिंदा कारतूस, 17 देशी हथगोले आदि बरामद किए थे। कार्रवाई के बाद से ही संजय यादव फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार संजय यादव एक कुख्यात बदमाश है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, अवैध शस्त्र के गंभीर अपराध न्यायालय में विचाराधीन हैं। इससे पहले शुक्रवार को दिन भर संजय यादव की गिरफ्तारी या सरेंडर को लेकर चर्चा चलती रही।
