भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर संदिग्ध लिफाफे भेजने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान है। मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने उसे महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नांदेड़ में अपना क्लीनिक चलाता है।
दरअसल प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उन्हें लिफाफे भेजे हैं। इन लिफाफों में जहरीला रसायनिक पदार्थ है। इसके बाद पुलिस ने प्रज्ञा सिंह के आवास पर पहुँच कर तीन चार लिफाफे बरामद किए थे। जाँच के दौरान सामने आया कि यह लिफाफे नांदेड जिले के धानेगांव इलाके में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान ने भेजे है। इस पर मध्य प्रदेश एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
