May 19, 2026

छात्राओं की पिटाई पर सीएम ने दिए जाँच के आदेश

भोपाल। सागर जिले में होमवर्क न करने पर छात्राओं की पिटाई मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संज्ञान लिया है। कमलनाथ ने मामले की जाँच के आदेश दिए है। साथ ही दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए है।

कमलनाथ ने मामले में ट्वीट किया कि, “बीना के भानगढ़ के शासकीय स्कूल कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल की 29 छात्राओं को होमवर्क को लेकर पिटाई का मामला मेरे संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जाँच के आदेश दिये गये है, जाँच में जो भी दोषी पाया जाये, उस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश।“

गौरतलब है कि सागर जिले के भानगढ़ के कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल की शिक्षिका ने होमवर्क न करने पर छठी कक्षा की 29 छात्राओं को स्केल से पीटा। इससे छात्राओं की हथेलियां सूज गईं। छात्राओं को बीना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri