पन्ना। लोकायुक्त सागर ने कार्रवाई करते हुए गुन्नौर नायब तहसीलदार रवि शंकर शुक्ला को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। नायब तहसीलदार जब्त बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने के एवज में 25 हजार की रिश्वत हुए पकड़े गए हैं।
दरअसल नायब तहसीलदार ने ब्रजबिहारी प्रजापति से ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने के एवज में 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त सागर ने कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार उनके घर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस नायब तहसीलदार को गुन्नौर थाना लेकर गई है।
