May 21, 2026

श्मशान से ग़ायब हुई अस्थियाँ..!

रतलाम। रतलाम जिले के जावरा में शमशान से एक महिला की अस्थियां गायब होने का मामला सामने आया है। महिला का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन जब अस्थियां संचय करने पहुंचे तो वहां अस्थियां नहीं मिली। परिजनों ने इस मामले में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

दरअसल 27 जनवरी को जावरा के मालीपुरा निवासी बलिराम गहलोत की माता भिखरीबाई का निधन हो गया था। परिजनों ने 27 जनवरी को मालीपुरा के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया। सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार परिजन तीसरे दिन अस्थियां लेने के लिए शमशान पहुंचे लेकिन उन्हें वहां राख और अस्थियां नही मिली। इससे साथ आए रिश्तेदार भी चकित रह गए। इस बारे में जब श्मशान के चौकीदार से पूछा गया तो उसने भी कुछ जानकारी होने से मना कर दिया।
इस पर मृतक के परिजन विलाप करने लगे जिससे वहां हंगामा मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद बलिराम ने अपनी की अस्थियां शमशान से गायब होने की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

वहीँ मृतिका के बेटे बलिराम ने अपनी बहन और जीजा पर माँ की अस्थियां गायब होने का शक जाहिर किया है। बलिराम का कहना है कि माँ पहले मेरी बहन के घर पर रहती थी। मेरी माँ के नाम करीब 20 बीघा जमीन थी जो मेरी बहन और जीजा ने अपने नाम कराकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। उसके बाद से वह मेरे पास ही रह रही थी। लेकिन मेरी बहन आए दिन उन्हें विवाद करती थी। बहन माँ के मरने पर भी नहीं आई थी। अब हो सकता है कि उन्होंने ही अस्थियां गायब की हो।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri