May 9, 2026

महात्मा गांधी पर टिप्पणी को लेकर सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा बताए किस विचारधारा के साथ

भोपाल। महात्मा गाँधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि अब समय आ गया है जब भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये कि वो किस विचारधारा के साथ है गांधी की या गोडसे की?

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा है कि, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन के समय किये गये सत्याग्रह को भाजपा सांसद द्वारा ड्रामा बताना बेहद आपत्तिजनक, बेहद निंदनीय है। भाजपा नेतृत्व यदि पूर्व में ही बापू के हत्यारे गोडसे को दो-दो बार देशभक्त बताने वाली भाजपा सांसद पर दिखावटी कार्यवाही की बजाय, कड़ी कार्यवाही कर देता तो शायद आज गांधी जी के बारे में इस तरह कहने की किसी में हिम्मत ना होती। अब समय आ गया है कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये कि वो किस विचारधारा के साथ है गांधी की या गोडसे की?”

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन को ड्रामा करार देते हुए सवाल किया था कि ऐसे लोगों को महात्मा कैसे कहा जा सकता है। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह और भूख हड़ताल को भी ड्रामा बताया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri