May 21, 2026

भगत सिंह का किरदार निभाते हुए 12 साल के बच्चे की मौत, फाँसी की नकल करते समय हुई दुर्घटना

मंदसौर। भगत सिंह का किरदार निभाने के चक्कर में 12 साल के छात्र की मौत हो गई। छात्र भगत सिंह की भूमिका निभाते हुए फांसी पर लटकने का सीन करने की कोशिश रहा था। इसी दौरान दुर्घटनावश फंदा लग गया और उसकी की मौत हो गई।

दरअसल मंदसौर के भोलिया गांव में रहने वाले 12 साल के छात्र प्रियांशु मालवीय का शव उसके खेत पर बनी झोपड़ी में मिला। बच्चे का गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। प्रियांशु की मौत दम घुटने से हुई है। प्रियांशु के शव को सबसे पहले उसके घर वालो ने देखा। घरवालों की प्रियांशु पर नजर पड़ी लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

परिजनों के अनुसार प्रियांशु ज्ञानसागर स्कूल में पढ़ाई करता था। उसने स्कूल के वार्षिकोत्सव में शहीद भगत सिंह और सुखदेव के जीवन पर आधारित नाटक में भाग लिया था। प्रियांशु ने नाटक में अंग्रेज सिपाही का किरदार निभाया था। वार्षिकोत्सव समाप्त होने के बाद प्रियांशु अपने घर लौटा और अगले दिन खेत पर जाकर भगत सिंह का किरदार निभाने लगा। वह भगत सिंह के फांसी का सीन करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

वहीँ स्कूल के प्राचार्य का कहना है कि प्रियांशु तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, लेकिन वह स्कूल कम ही आता था। उसके पिता के कहने पर हमने उसे नाटक में अंग्रेज सिपाही का किरदार दिया था। नाटक में फांसी वाला कोई सीन नहीं था। उसके मन में यह बात कहां से आई, यह हमारी भी समझ से परे है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri