भोपाल। भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम मेहदेले ने अपनी अनदेखी और नेताओं की कार्यशैली को लेकर अपनी ही पार्टी के नेताओं की आलोचना की है। उन्होंने भाजपा नेताओं के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें पार्टी में जो जगह मिलनी चाहिए थी वह नहीं दी गई है।
कुसुम मेहदेले ने कहा कि पहले हर तीन महीने में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुआ करती थी, लेकिन पिछले सवा साल से यह बैठक नहीं हुई है। वहीँ लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर कुसुम मेहदेले ने कहा कि यह अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं की देन है। ये वो नेता थे जिन्होंने पार्टी की नींव को रखा था।
