इंदौर। इन दिनों मार्केट में जैविक प्रोडक्ट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसको देखते हुए हरियाणा के किसानों द्वारा बनाई गई कंपनी ने जैविक चॉकलेट पेश की है। चॉकलेट को ब्राह्मी फ्लेवर में बनाया गया। ऐसा इसलिए किया गया है क्यों कि चॉकलेट सबसे अधिक बच्चे खाते है। ब्राह्मी के कारण बच्चों की मेमोरी शॉर्प होगी।
दरअसल इंदौर के एग्रीकल्चर कॉलेज में प्रदेश का पहला जैविक कृषि ज्ञान सम्मलेन और आर्गेनिक एक्सपो चल रहा है। इसमें देश के कोने-कोने से किसान और कंपनियां अपने उत्पाद लेकर पहुंची है। हरियाणा के किसानों द्वारा बनाई गई कंपनी ने एक्सपो में जैविक चॉकलेट पेश की है।
ब्राह्मी फ्लेवर में बनी जैविक चॉकलेट को बनाने वाले आरके सिंगला ने बताया कि चॉकलेट को बनाने के लिए उन्ही जगह से कोकोबीन्स लेते है जहाँ इसे जैविक तरीके से तैयार किया जाता है। इसके साथ वेनीला या अन्य सभी फ्लेवर के लिए भी जैविक और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
