ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने ग्वालियर पहुंचकर अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद विष्णु दत्त शर्मा शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना हो गए।
विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचकर। यहाँ उन्होंने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा करके जो दायित्व मुझे सौंपा है। उसे मैं शिद्दत के साथ निभाऊंगा। हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है हम टीम स्पिरिट से काम करते हैं। कांग्रेस में क्या चल रहा है वह प्रदेश की जनता जान चुकी है।
