May 21, 2026

शिवपुरी में भूख-प्यास से 20 गायों की मौत, गौ सेवा समिति ने की कार्रवाई की मांग

शिवपुरी। शिवपुरी के कुशाभाऊ ठाकरे पंचायत भवन में कैद 20 गायों ने भूख-प्यास से दम तोड़ दिया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हडकम्प मच गया है। मामले में ग्राम पंचायत के साथ-साथ पशुपालन विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है। वहीँ भाजपा नेताओं ने इस मामले में कमलनाथ सरकार की गौ संरक्षण की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल शिवपुरी जिले के दिनारा क्षेत्र के ग्राम छितीपुर पंचायत भवन में 20 गायों की मौत का मामला सामने आया है। यहाँ पर पंचायत भवन में 20 गायों को कैद कर रखा गया था। इन गायों को पिछले 15 दिनों से न तो चारा डाला गया और ना ही पानी पिलाया गया। इस कारण भूख-प्यार से 20 गायों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने गायों की मौत के लिए सरपंच और सचिव को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन की चाबी गांव के सरपंच-सचिव के पास रहती है। ऐसे में इनकी मर्जी के बिना गायों को भवन में कैसे किसने किया। वहीँ सरपंच का कहना है कि ग्रामीणों ने रात में ताला तोड़कर गोवंश को बाउंड्रीवाल के भीतर बंद कर दिया। इसमें हमारा कोई कसूर नहीं है।

वहीँ इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद दिनारा गौ सेवा समिति ने शिवपुरी एसपी व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सरपंच, सचिव एवं सहायक सचिव पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जल्द से जल्द कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि ये गायें किसानों के खेतों में लगी फसलों को खाकर चोपट कर रही थी। इस वजह से कुछ लोगों ने बेसहारा मवेशियों को पंचायत भवन में कैद कर दिया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri