राजगढ़। इस वर्ष हुई अच्छी मानसून की बारिश और मौसम की अनुकूलता के कारण राजगढ़ जिले के सारंगपुर क्षेत्र में इस बार आलू की बंपर पैदावार हुई है। आलू की पैदावार से क्षेत्र के किसान भी काफी खुश है।
दरअसल क्षेत्र में इन दिनों आलू फसलों के दोहन का काम तेजी से किया जा रहा है। अच्छे मौसम के कारण आलू की बंपर पैदावार हुई है। किसानों का कहना है कि इस बार आलू की पैदावार बहुत अच्छी हुई है। अब हमें अच्छे दामों की उम्मीद है। अगर अच्छे दाम मिल जाते हैं तो क्षेत्र के किसानों की हालत बहुत अच्छी हो जाएगी।
