May 20, 2026

ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण नहीं शुरू हो सका खरमेर बांध का निर्माण कार्य

डिंडौरी। आखिरकार ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद खरमेर बांध निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। यही नहीं ग्रामीणों को मनाने के लिए अपर कलेक्टर रमेश सिंह भी पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें ही घेर लिया। इस पर पुलिस बल की मदद से जैसे-तैसे अपर कलेक्टर को बाहर निकाला गया।

दरअसल डिंडौरी जिले के समनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंडई में 300 करोड़ 48 लाख की लागत से खरमेर बांध निर्माण प्रस्तावित है। लेकिन बांध निर्माण स्थल पर सैकड़ों लोगों के धरना प्रदर्शन के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद भी प्रदर्शन कर रहे लोग किसी भी हाल में बांध का काम शुरू न होने देने पर अड़े है।

दरअसल खरमेर बांध पिछली भाजपा सरकार में स्वीकृत हुआ था। उस दौरान कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी। अब कांग्रेस की सरकार आने के बाद भाजपा पर्दे के पीछे से इसका विरोध कर रही है। इस कारण बांध का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

वहीँ अधिकारियों का मानना है कि बड़ी संख्या में यहाँ लोगों ने मुआवजा भी ले लिया है। निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र में आधा सैकड़ा गाँव हरे-भरे हो जाएँगे। इसके अलावा यहाँ से पानी की सप्लाई भी गाँव में की जा सकेगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri