आगर-मालवा। आगर-मालवा से सांसद महेंद्र सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ को काले झंडे दिखाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। फ़िलहाल सांसद एसपी ऑफिस में है और जमानत ना लेते हुए जेल जाने की बात कह रहे हैं।
दरअसल मुख्यमंत्री कमलनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर आगर-मालवा पहुंचें हैं। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सोलंकी ने मुख्यमंत्री पर आगर उपचुनाव के मद्देनजर जनता से झूठे वादे करने और जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए काले झंडे दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब सांसद जमानत ना लेते हुए जेल जाने की बात कह रहे हैं।
